Pages

सभी को होनी चाहिए बौद्धिक संपदा की जानकारी

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय विधि संकाय ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन आने वाले पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क विभाग एवं विधि संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधि संकायाध्यक्ष प्रो. सीपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा की जानकारी आज सभी को होनी चाहिए। बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में भारत को विश्व में अग्रणी बनाना है। 

विधि संकाय की प्रो. विनीता काचर ने इस कार्यक्रम की विषय वस्तु के बारे में बताया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय के अधिकारी छवि गर्ग एवं सुरजीत पाल थे। दोनों मुख्य वक्ताओं ने बौद्धिक संपदा के विभिन्न अधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि बौद्धिक संपदा की जानकारी आज के समय में अनिवार्य है। दोनों वक्ताओं ने ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, पेटेंट इत्यादि पर विस्तार से चर्चा किया अंत में धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ. अभिषेक तिवारी ने दिया। इस कार्यक्रम के सहसमन्वयक डॉ. आलोक कुमार यादव थे। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा प्रोफेसर, छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ