Pages

खिचड़ी भोज संग उठाया मौसमी व्यंजनों का लुत्फ़, कराया स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ। फैजाबाद रोड स्थित बीबीडी ग्रीन सिटी में शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यहां पर ग्रीन सिटी में रहने वाले सभी लोगों ने बदलते मौसम के साथ खिचड़ी, गुड़ व साग सहित मौशमी चीजों का लुफ्त उठाया। इस मौके पर ग्रीन सिटी में डिजिटल हेल्थ केयर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें सोसाइटी के तकरीबन 200 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। 

महर्षि वाग्भट सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिजिटल हेल्थ केयर के द्वारा लखनऊ जनपद में जगह जगह पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के साथ ही संस्था लोगों को सुलभ तरीके से इलाज दिलाने के लिए उनका स्वास्थ्य खाता भी बना रही है। संस्था के स्टेट प्रोजेक्ट हेड अभिषेक अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को ग्रीन सिटी के अधिकांश लोगों को उनके द्वारा संस्था द्वारा बनाया जा रहा स्वास्थ्य खाता सौंपा गया। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य खाते से परिवार के चार सदस्यों का इलाज व जांचें भारी छूट के साथ साल भर कराए जा सकते है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन राज किशोर शुक्ला, सचिव पवन दिक्षित, एजाज खान, मुकेश सिंह, अंकित, संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ