Pages

एसबीआई ने विशेष बच्चों के लिए दृष्टि सामाजिक संस्थान को भेंट की मिनी बस

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ मण्डल द्वारा नववर्ष 2022 के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। भारतीय स्टेट बैंकसमय समय पर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी गतिविधियां करता रहा है। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत  भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना द्वारा दृष्टि सामाजिक संस्थान” को विशेष बच्चों के उपयोग हेतु एक मिनी बस भेंट की गई।

श्री खन्ना ने उपस्थित समस्त जन को नव वर्ष की बधाई दी एवं बैंक द्वारा कोरोनाकाल में जन सामान्य के स्वास्थ्य के लिए किए गए सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों के बारे में बताया। मुख्य महाप्रबंधक ने दृष्टि सामाजिक संस्थान के बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं कहाकि दृष्टि सामाजिक संस्थान द्वारा ऐसे विशेष बच्चों की सेवा करना एक महान कार्य है और स्टेट बैंक भविष्य में भी समाज के ज़रूरतमन्द लोगों के लिए कल्याणकारी गतिविधियां करता रहेगा। दृष्टि सामाजिक संस्था, लखनऊ के पदाधिकारियों ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी एवं उन्होने मिनी बस भेंट करने के  लिए भारतीय स्टेट बैंक को आभार प्रगट किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक डीएस रावत, रत्ना तेजा, आलोक सिन्हा एवं उपमहाप्रबंधक तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना द्वारा सेवा संकल्प संस्था द्वारा चिन्हित जरूरतमंद एवं निर्धन वर्ग के लोगों को कंबल वितरण किया गया एवं पर्यावरण के प्रति बैंक की जागरूकता के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ