Pages

संस्कृत नगरम में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में लगातार चल रहे हर रविवार गंदगी पर वार अभियान के ग्यारहवें सप्ताह संस्कृत नगरम में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जलकल विभाग के जेई आरपी सिंह ने भी स्थानीय लोगों की शिकायतों को सुना व तत्काल निस्तारण हेतु कार्यदाई संस्था स्वेज इंडिया को निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को वाटर व सीवर टैक्स समय से जमा करने के लिए जागरूक भी किया। 

इस दौरान नगर निगम के सेनेटरी सुपरवाइजर विक्रम कुमार व वार्ड चैंपियन विनय कुमार ने सफाई कर्मियों के साथ पूरे संस्कृत नगरम कालोनी में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया व मौके से कूड़ा भी हटाया गया। बाल महिला सेवा संगठन की तरफ से लोगों को कोरोना व वेक्टर जनित रोगो से बचाव के प्रति जागरूक किया गया व निशुल्क मास्क बांटे गए। अभियान में स्थानीय पार्षद अमित मौर्य, पुष्पेंद्र शुक्ल, बीपीएस तोमर, शिवेंद्र मिश्र, तारा श्रीवास्तव, अखिलेश अवस्थी, मुरली प्रसाद वर्मा, केतकी, गिरजा त्रिपाठी, गीता सिंह राठौर, वैशाली सिंह तोमर, रंगनाथ श्रीवास्तव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ