Pages

यूपी महोत्सव : लोकनृत्य संग बॉलीवुड डांस से मचाया धमाल

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर-"ओ" अलीगंज में स्थित पोस्टल ग्राउण्ड में चल रहे 14वें यूपी महोत्सव की ग्यारहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या में लोक नृत्य संग बॉलीवुड डांस पर दर्शक झूम उठे। 11वीं सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्रघाटन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राजेश सिंह (प्रमुख सचिव विधान परिषद उत्तर प्रदेश) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एनबी सिंह, प्रिया पाल और पवन पाल ने मुख्य अतिथि राजेश सिंह को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित यूपी महोत्सव की ग्यारहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का आगाज अनन्या, एश्वर्या, पूर्वी, प्रशुती, प्रसिद्धी, अनुष्का, इप्शिता सिंह ने गणेश वंदना गाईये गणपति जगवंदन पर भावपूर्ण नृत्य से किया।

भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त मनीषा यादव और रत्ना ओझा ने नन्ही नन्ही बुन्दिया पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। आरती शुक्ला ने श्रीराम चन्द्र कृपाल भजमन पर नृत्य की प्रस्तुति से माहौल राममय कर दिया तो वाणी सक्सेना ने थुन्गा थुन्गा ठुमरी पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध किया।

वैष्णवी यादव, अन्शुमान मौर्या, सोनाली यादव, अक्षत श्रीवास्तव, शुभम, रिना वर्मा, कौस्तुभी, आराध्या, खुशी सोनकर, पंखुड़ी सोनकर और रश्मि सिंह ने फिल्मी गैर फिल्मी गीतों पर नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता।


वहीं दिन में साहित्य संजीवनी द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विनोद शंकर शुक्ला की अध्यक्षता और स्वधा रविन्द्र के संचालन में अरविंद झा, प्रतिभा गुप्ता, निलेश ज्वाला, शालिनी सजल, योगी योगेश शुक्ला, मुकेश कुमार मिश्रा, अमित अवस्थी, मन्जुल मंजर मिश्र सहित अन्य कविओं ने काव्य पाठ से श्रोताओं की वाहवाही लूटी। इसके अलावा चारु काव्यांगन द्वारा भी काव्य पाठ किया गया। जिसमें घनानंद मेघ, चन्द्र देव दीक्षित, विनोद शंकर शुक्ल, डॉ. शोभा दीक्षित, रेणू द्विवेदी सहित अन्य कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं से श्रोताओं को रससिंचित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ