Pages

यूपी महोत्सव : प्रिया पाल के भोजपुरी गीतों संग बॉलीवुड डांस ने मचाया धमाल, समापन 12 जनवरी को

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर-"ओ" अलीगंज में स्थित पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में चल रहा 14वां यूपी महोत्सव अपने परवान पर चढ़कर अब विदाई बेला की ओर अग्रसर हो चुका है। वैसे तो मंगलवार को महोत्सव का समापन होना था लेकिन दुकानदारों और आम जनता की मांग पर आयोजन समिति ने महोत्सव को 12 जनवरी तक बढ़ा दिया है। ऐसे में आप बुधवार को भी खरीदारी व मस्ती संग महोत्सव का आनंद ले सकते हैं। मंगलवार को यूपी महोत्सव की 19वीं सांस्कृतिक सन्ध्या में प्रिया पाल के भोजपुरी गीतों संग बॉलीवुड डांस की मनोरम छटा बिखरी।

विदाई की ओर बढ़ चले यूपी महोत्सव की 19वीं सांस्कृतिक संध्या का उद्रघाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, पवन कुमार पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कोविड प्रोटोकाल के अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित यूपी महोत्सव की 19वीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ भोजपुरी गायिका प्रिया पाल ने अपनी सुमधुर आवाज में हनुमान जी के भजन हनुमान गगरिया भर लाओ मै जल भरने को जाऊंगी से किया। भक्ति भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के उपरान्त प्रिया पाल ने अपनी खनकती हुई आवाज में भोजपुरी गीत भर लाई गगरिया मै राम रस की, फेके देहले थरिया बलम गईले झरिया, अंगुलि में डस ले पिया नगिनिया रे दियना जराय दा को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसी क्रम में प्रिया पाल ने दिनवा से सुदिनवा भुलाय के गवनवा लई जा राजा जी, सैया मत जा और मोरा बलमा अइले नैनीताल से जैसे अन्य भोजपुरी गीतों को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त यूपी महोत्सव में बॉलीवुड सूफी गीतों की बयार बही। सूफी गायक कुमार सनी ने "दिल का दरिया बह गया..." सूफी गीत से अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर सैयो नी, बुलेयो, मेरे महबूब कयामत होगी, ये काली काली आंखे, चुप माही चुप है राँझा जैसे अन्य सूफी गीतों को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। वहीं एसके पिन्टू के नृत्य निर्देशन में अंकिता, एंजल, अनुराग, आर्यन, आयुष, कृष्णा, हिमांशी, हिमान्शु, प्रदीपिका और प्रशांत ने बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से धमाल मचाया। इसी क्रम में अलीशा, सुभाषिनी और आंचल ने खो गये हम कहां गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ