📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने प्रसपा प्रमुख को सौंपा समर्थन पत्र

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन पत्र सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि लखनऊ मंडल सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन के पदाधिकारी सपा, प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का कार्य करेंगे।समर्थन देने के लिए शिवपाल सिंह यादव जी ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया की सपा, प्रसपा की सरकार बनने पर उद्यमी, व्यापारी और किसान सहित आम जनता के हित में कार्य होंगे। शिवपाल सिंह यादव ने सरकार बनने पर संगठन के पदाधिकारियों को उचित सम्मान देने का भरोसा दिया। 

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ जयश्री शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज साहू, प्रदेश महासचिव रमेश यादव उर्फ पप्पू, प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह गौड़, लखनऊ जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, जिला महासचिव आशुतोष खरे, महानगर महासचिव पूर्व पार्षद अजय देव अजय अवस्थी बंटी, महानगर महासचिव मोहम्मद महफूज, उपाध्यक्ष रामशरण, उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष सर्वेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें