📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

पंजाब चुनाव : वोटिंग के लिए दिखा उत्साह, सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें


पंजाब। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए रविवार शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। कुल 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं, इस दौरान पंजाब में वोटिंग के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर स्याही लगी अंगुली दिखाते हुए फोटो शेयर कीं। साथ ही अन्य मतदाओं से अपील भी की कि आप अपना मत अवश्य दें। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर किस तरह लोगों ने वोट डालने के बाद रिएक्ट किए। 

हरसिमरत कौर बादल ने प्रकाश सिंह बादल का फोटो शेयर कर सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि किसी भी पोती के लिए गर्व का क्षण! 

कांग्रेस नेता मालविका सूद ने वोट देने के बाद देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप पर लिखा कि सत श्री अकाल, नमस्कार! मैं अपनी मत का उपयोग करने आई हूं। आप सभी आएं और जल्द से जल्द अपने मत का प्रयोग करें। आइए मिलकर मोगा निर्वाचन क्षेत्र के लिए विकास, प्रगति और कल्याण को चुनें।

पंजाब में वोटिंग के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांदे हाशम, ज़िला फ़िरोज़पुर, पंजाब के एनएसएस वालंटियर्स ने थानीय प्रशासन और मतदाताओं की मदद की। 

सुचित्रा नाम की एक यूजर ने सोशल मीडिया ऐप कू पर एक नई नवेली दुल्हन का फोटो शेयर कर लिखा कि बिल्कुल स्पष्ट प्राथमिकताओं वाली दुल्हन! बूथ संख्या 147, एसी 112 डेराबस्सी।

मनजीत धीमान नाम के यूजर ने वोट देने के बाद सोशल मीडिया ऐप कू पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपके पंजाब की जिम्मेदारी आपके हाथ में। 

करतार सिंह नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ऐप कू पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने अपनी भूमिका निभाई... अब आपकी बारी है।



परमजीत कौर नाम की यूजर ने सोशल मीडिया ऐप कू पर फर्स्ट टाइम वोटर सर्टिफिकेट के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि मैं अपने और पंजाब के भविष्य के लिए अपना वोट डालने का अधिकार देने की प्रतिज्ञा करती हूं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि 117 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 20 फरवरी की सुबह #पंजाब में शुरू हुआ, जिसमें 2.14 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडरों सहित 1,304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


प्रसार भारती न्यूज सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि मोहाली में महिलाओं, बुजुर्गों ने डाला वोट और लोगों से वोट डालने की अपील की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें