📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ उत्तर : भाजपा के डा. नीरज बोरा ने पकड़ी प्रचंड बहुमत से जीत की रफ्तार

लखनऊ। लखनऊ उत्तर से सिटिंग विधायक व भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा लगातार दूसरी बार भारी मतों से जीत की ओर अग्रसर है। हालांकि शुरुआत में सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ चरणों के बाद भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा ने उन्हें मात देकर जीत की रफ्तार पकड़ी, जो लगातार बनी रही। पहले चरण की काउंटिंग में सपा की पूजा शुक्ला ने 4947 वोटों के साथ 2205 वोटों से बढ़त बनाई। हालांकि दूसरे चरण में डा. नीरज बोरा ने 5151 वोटों के साथ अंतर को 2205 से घटाकर 637 पर पहुंचा दिया। लेकिन पांचवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 513 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 8108 वोट मिले और अंतर बढ़कर 11777 पहुंच गया। 

आठवें चरण में एक बार फिर भाजपा के डा. नीरज बोरा ने बढ़त बनाई और उन्हें 3465 वोट और सपा की पूजा शुक्ला को 3422 वोट मिले। हालांकि दसवें चरण में मिले 7499 वोटों के साथ सपा की पूजा शुक्ला ने 22024 वोटों से बढ़त बना ली। लेकिन ग्यारहवें चरण में 6484 वोटों के साथ भाजपा के डा. नीरज बोरा ने रफ्तार पकड़ी और लगातार जारी है। 

पहले चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 2742 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 4947 वोट, दूसरे चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 5151 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 3583 वोट, तीसरे चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 3687 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 4741 वोट, चौथे चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 2840 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 5331 वोट, पाँचवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 513 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 8108 वोट, छठे चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 2613 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 4074 वोट, सातवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 3548 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 4511 वोट मिले।

आठवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 3465 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 3422 वोट, नौंवे चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 2778 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 5078 वोट, दसवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 1933 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 7499 वोट, ग्यारहवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 6484 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 1857 वोट मिले। बारहवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 5324 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 2713 वोट, तेरहवें चरण में भाजपा के डा. नीरज बोरा को 4514 वोट, सपा की पूजा शुक्ला को 2947 वोट मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें