📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ उत्तर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

लखनऊ। प्रचंड बहुमत के साथ उप्र में दोबारा सत्ता हासिल कर चुकी भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया। वहीं मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं संग पार्टी का ध्वज फहराकर शोभा यात्रा निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। 

लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्थित उत्तर मंडल 5 के कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने पार्टी का ध्वज फहराया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली जो इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, आदर्श कॉम्प्लेक्स, एलआईसी कार्यालय, पेट्रोल पंप होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुंचकर समाप्त हुई। जहां सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। विधायक डा. नीरज बोरा ने प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत अभिनन्दन किया।

इस मौके पर सुनील बंसल ने कहाकि कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाला संगठन अब जनसंगठन बन चुका है। दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य भाजपा को मिला है। उप्र के लगभग 2000 मंडलों में कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि 42 वर्ष पूर्व कुछ लोगों के माध्यम से जिस संगठन की शुरुआत हुई थी वह आज करोड़ो लोगों का संगठन बन चुका है। केंद्र के साथ ही देश के सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। सुनील बंसल ने कहाकि संगठन में हम सभी के दायित्व अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन सभी भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर राज्यसभा और लोकसभा में आज अकेली भाजपा ही है, जिसकी हिस्सेदारी सबसे अधिक है। ऐसे में अब हमें अपनी पार्टी को उस स्तर पर ले जाना होगा, जब केवल भाजपा के नाम पर ही हमारा कोई भी सिपाही यदि चुनावों में खड़ा हो जाए तो उसकी जीत सुनिश्चित हो। विधायक डा. नीरज बोरा ने कहाकि हर तरफ कमल खिल रहा है और लखनऊ उत्तर के पांचों मंडलों में उन्हें सर्वाधिक लगभग 25 हजार वोटों की बढ़त उत्तर मंडल 5 में मिली है। उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास किया है और अधूरे कार्य शीघ्र पूरे होंगे। 

सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहाकि आज भाजपा पूरे देश में अपनी अलग ही पहचान बना चुकी है।हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सभी विपक्षी दलों को परास्त किया और यूपी सहित पांच में से चार राज्यों में अपनी विजय पताका लहराई। इस मौके पर पार्षद रुपाली गुप्ता, खुशबूराखी मिश्रा व राघवराम तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा व अतुल मिश्रा, अरविंद शुक्ला, सतीश वर्मा, रिषभ गुप्ता, केके अवस्थी, विवेक श्रीवास्तव, कमलेश्वर सोनी, मुकेश वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें