Pages

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल : गीतों व भजनों संग खेली फूलों की होली

भिठौली क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, नहर रोड का होगा चौड़ीकरण - योगेश शुक्ला

लखनऊ। जनसमस्याओं के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता के साथ दूर करवाना मेरी प्राथमिकता है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए भिठौली रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनेगा और नहर रोड का चौड़ीकरण भी होगा। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला ने कही। उन्होंने कहाकि मुख्य सड़कों के साथ ही आंतरिक गलियों की सड़कें भी बनेंगी। 
नहर रोड जानकीपुरम स्थित स्वागतम लॉन में आयोजित समारोह में संगठन की ओर से विधायक योगेश शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में जहां होली गीतों व भजनों संग झांकियों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सभी ने जमकर फूलों की होली खेली। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी व प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए सभी से एकजुट रहने का आवाहन किया। 
इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा, भाजपा नगर कार्यकारिणी सदस्य कृपा शंकर मिश्रा, भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी "मुन्ना", भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी, महामंत्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, मंत्री विनोद सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार यादव, नगर अध्यक्ष विशाल रावत, पार्षद राघवराम तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक प्रशांतम तिवारी के अलावा राजीव शुक्ला, शशि मिश्रा, गोमती त्रिवेदी, सौरभ त्रिवेदी, गौरव तिवारी, विजय उपाध्याय व जावेद सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक व व्यापारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ