Pages

बिजली इंजीनियरों ने तेज किया आंदोलन, दी ये चेतावनी

लखनऊ। ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ सभी ऊर्जा निगमों के अभियन्ता व अवर अभियन्ता द्वारा जारी सविनय अवज्ञा/असहयोग आन्दोलन के 13वें दिन शुक्रवार को 6000 से अधिक बिजली अभियन्ताओं व जूनियर इंजीनियरों ने 4, 5 व 6 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए आवेदन प्रबन्धन को सौंप दिये। सामूहिक अवकाश पर जाने वाले अभियन्ताओं में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सम्मिलित हैं। सामूहिक अवकाश के शेष 4000 आवेदन पत्र 02 अप्रैल को प्रबंधन को सौंप दिये जायेंगे। 

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से प्रभावी हस्तक्षेप की अपील करते हुए निवेदन किया है कि वे अभियन्ता संघ और जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाने की कृपा करें। जिससे ऊर्जा क्षेत्र में व्याप्त औद्योगिक अशान्ति का वातावरण समाप्त हो सके। संगठन के पदाधिकारियों वीपी सिंह, प्रभात सिंह, जीबी पटेल, जय प्रकाश ने आज जारी बयान में बताया कि समस्याओं के निस्तारण हेतु सार्थक कार्यवाही न हुई तो सविनय अवज्ञा आन्दोलन एवं प्रबन्धन के साथ पूर्ण असहयोग के क्रम में 04, 05 एवं 06 अप्रैल को सामूहिक अवकाश हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

लखनऊ में आज मध्यांचल मुख्यालय पर हुई विरोध सभा में इं. पल्लब मुकर्जी, इं. जीबी पटेल, इं. प्रभात सिंह, इं. जय प्रकाश, इं. विजय गुप्ता, इं. पीके सिंह, इं. आलोक कुमार श्रीवास्तव, इं. डीके प्रजापति, इं. अरविंद झा, इं. जगदीश कुमार, इं. राहुल सिंह, इं. संजीव वर्मा, इं. मोहित कुमार, इं. इंद्रेश चौधरी, इं. पंकज कुमार, इं. कौशल किशोर वर्मा, इं. आशीष शर्मा, इं. अंचल मिश्रा, इं. आरबी सिंह, इं. शिवम त्रिपाठी, इं. एसएन पटेल, इं. नितिन जायसवाल, इं. सन्दीप मौर्य, इं. राहुल शर्मा, इं. केएन शुक्ला, इं. अभिषेक दुबे, इं. अरविन्द कुमार, इं. चन्द्रप्रकाश, इं. संदीप, इं. अभिनव तिवारी, इं. अरविन्द कुमार, इं. अंकित, इं. स्वप्निल सिंह, इं. विरेश पटेल, इं. मनोज कुमार जायसवाल, इं. दीपक शर्मा समेत काफी संख्या में अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ