Pages

बाल निकुंज : संगीतमय सुन्दकाण्ड, हनुमान चालीसा पाठ संग हुआ भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर बाल निकुंज इण्टर कालेज मोहिबुल्लापुर शाखा के प्रांगण में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कालेज प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ बड़ी श्रृद्धा से पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात सुन्दर काण्ड पाठ का शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात् 07 बार संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, हवन व आरती हुई।

भगवान का भोग लगाने के साथ-साथ 511 कन्याओं के महाभोज से भण्डारे का शुभारम्भ हुआ। छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस विशाल भण्डारे के सफल आयोजन में प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल उप प्रधानाचार्या अनीता मौर्या, इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार व रीना पाण्डेय आदि प्रमुख पदाधिकारियों व शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।                                            


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ