Pages

अमीनाबाद में हनुमान मंदिर परिसर में अवैध बनीं दुकानों पर चला बुलडोजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद बाजार स्थित घंटा घर पार्क, हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गईं दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से बने कॉम्प्लेक्स बना लिया गया था। करीब तीन दर्जन दुकानें बना ली गई थीं। 


10 हजार स्क्वॉयर फीट में अवैध रूप से बनाए गए इस कॉम्प्लेक्स को जमींदोंज करने की कारवाई सुबह से जारी है। इस दौरान पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी भारी संख्या में मौजूद हैं। 

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अमीनाबाद में चल रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। ज़ोन 1 में स्थित मंदिर की आड़ में यह अवैध निर्माण हो रहा था।नगर निगम ने संज्ञान लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है, बेसमेंट के साथ दो मंजिला निर्माण किया गया था, जिसको जमींदोज किया जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, श्रीमहावीर मंदिर ट्रस्ट (अमीनाबाद) के ट्रस्टी अशोक पाठक ने प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के पार्क में अवैध निर्माण शुरू किया था। जिसे रोकने के लिए नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस भी भेजा था। जिसके बाद भी अवैध निर्माण जारी था। पिछले हफ्ते एलडीए के जोनल अधिकारी राजीव यादव ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किए जाने का आदेश दिया था। विहित न्यायालय के आदेश के बाद भू माफिया ने पूर्व पार्षद व शिकायत कर्ता को धमकाने और पचास लाख रुपए लेकर चुप बैठने की धमकी दी थी। तब पूर्व पार्षद विनोद सिंहल ने एफ आई आर दर्ज कराई। आदेश के बाद इसे ढ़हाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ