Pages

डंडईया बाजार : पुलिस प्रशासन संग व्यापारियों ने चलाया अतिक्रमण अभियान

लखनऊ। राजधानी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जहां एक ओर नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापारी समाज भी आगे आया है और खुद अभियान चलाकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने में जुट गए हैं। कुछ ऐसी ही सराहनीय पहल की है ट्रांसगोमती इलाके के प्रमुख बाजारों में शामिल डंडईया बाजार के व्यापारियों ने। रविवार को भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चलाया। 

इस दौरान दुकानदारों ने खुद अपनी दुकानों को पीछे किया, जिससे बाजार अतिक्रमण मुक्त हो सके और लोगों को आवागमन में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। संगठन के मीडिया प्रभारी ताज खान ने बताया कि बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन व व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों का साथ लेकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास किया गया। आम जनता को कोई असुविधा ना हो, व्यापारियों का कारोबार अच्छी तरीके से चलता रहे इसके लिए व्यापार मंडल लगातार प्रयास करता रहता है।

लगभग 3 घंटे की संयुक्त मेहनत में डंडईया बाजार किसान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, महामंत्री रितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश जयसवाल, सुरेश जयसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, सुनील जायसवाल, आशु गुप्ता, आलोक गुप्ता, सनी गुप्ता, मोहम्मद नईम, मोहम्मद जहीर एवं स्थानीय थाना महानगर के प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी, चौकी इंचार्ज मोहम्मद इमरान राईनी और उनके सहयोगियों ने बाजार को व्यवस्थित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ घंटे की मेहनत से ही बाजार अतिक्रमण मुक्त हो गया और सुंदर और व्यवस्थित दिखने लगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ