Pages

काव्य रत्न से सम्मानित होंगी लखनऊ की साधना मिश्रा

भारत रत्न प्राप्त विभूतियों पर काव्य ग्रंथ का लोकार्पण 15 मई को हिंदी भवन दिल्ली में

लखनऊ। हिंदी भवन दिल्ली में आगामी 15 मई को अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह 'भारत के भारत रत्न' का भव्य लोकार्पण समारोह होगा। जिसमें देश विदेश के 150 से अधिक साहित्यकार शामिल होंगें। अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के ख्याति प्राप्त साहित्यिक सामाजिक एवं राजनैतिक हस्तियों द्वारा काव्य ग्रन्थ का लोकार्पण किया जायेगा। समारोह में लखनऊ की साधना मिश्रा को भी काव्य रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
साधना मिश्रा
भारत रत्न महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। जिसमें 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन काव्यपाठ किया था। उन्ही कवियों में से देश विदेश के चयनित 215 कवियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है। इस ग्रन्थ में सम्पादन एवं संकलन की भूमिका अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है। इस काव्य ग्रंथ में अमेरिका, इंग्लैंड, नाइजीरिया, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कुबैत, अफ्रीका, कनाडा, इंडोनेशिया, दोहा क़तर, ऑस्ट्रेलिया, आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है।
इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिये संस्था के पदाधिकारी राज कुमार छापड़िया (मुंबई), अनुपमा पाण्डेय भारतीय (गाजियाबाद), ब्रज माहिर (फरीदाबाद), रजनीश स्वछंद (दिल्ली), देवेंद्र शर्मा देव(दिल्ली),  गार्गी कौशिक(गाजियाबाद),  डॉ रजनी शर्मा चन्दा (झारखंड), राजेश सिंह श्रेयस (लखनऊ), कुसुमलता कुसुम(दिल्ली), मैत्री मेहरोत्रा (गाजियाबाद), डॉ. श्वेता सिन्हा (अयोबा अमेरिका) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ