Pages

प्रत्यक्ष रूप से व्यापारियों के लिए बजट में कुछ नहीं - संजय गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में "बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सजीव प्रसारण देखा और बजट पर चर्चा की। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहाकि प्रदेश सरकार बजट में व्यापारियों को भूल गई जबकि व्यापारियों ने सरकार के राजस्व की वृद्धि करने में अहम भूमिका निभाई। जीएसटी कलेक्शन में व्यापारियों ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। जिसके परिणाम स्वरूप जीएसटी कलेक्शन ऐतिहासिक रूप से बढा है। 

संजय गुप्ता ने कहाकि व्यापारियों को वित्त मंत्री द्वारा "ई-कॉमर्स पॉलिसी" की घोषणा और "व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना" की उम्मीद थी। प्रदेश के महानगरों की प्रमुख बाजारों में "सीसीटीवी कैमरा योजना" की भी उम्मीद थी क्योंकि मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की थी।व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहाकि वित्त मंत्री द्वारा महिला सुरक्षा, चिकित्सा ,सड़क, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रयास किया गया है जिसके कारण अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहाकि ओडीओपी योजना को बढ़ावा देने से व्यापारियों को लाभ होगा। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहाकि वित्तमंत्री द्वारा सेफ सिटी परियोजना और बुनकरों के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य है। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,खुर्रमनगर अध्यक्ष उमेश सनवाल, रहीमनगर अध्यक्ष मसी उजमा गांधी, सर्वोदय नगर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, महामंत्री केके शर्मा ,भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, उपाध्यक्ष सौरभ अरोरा, ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष राजाराम रावत, प्रवीण मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, उदय कांत श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ