Pages

भाषा विश्वविद्यालय : वोवीनाम मार्शल आर्ट में मानसी ने जीते दो स्वर्ण पदक

लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा मानसी गौतम ने खेलकूद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय वोवेनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता-2022 में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 17 जून से 20 जून तक शाहपुर, पंजाब में किया गया था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने मानसी गौतम को बधाई देते हुए कहाकि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभाओ को निखारने के लिये सदैव तत्पर है। शारीरिक शिक्षा विभाग के विषय प्रभारी मो. शारिक ने शुभकामना देते हुए कहाकि उन्हें विश्वास है कि मानसी गौतम विश्वविद्यालय के साथ साथ पूरे देश का नाम रोशन करेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ