Pages

नव अंशिका फाउंडेशन : बच्चों संग कामकाजी महिलाओं ने किया योगाभ्यास

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अंशिका फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय योग जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। समाज की कामकाजी महिलाओं, घर की जिम्मेदारी संभालने वाली महिलाओं को इस योग शिविर में जोड़ा गया ताकि वह स्वस्थ रह सकें। संस्था की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने कहाकि आज बदलते हुए दौर में महिलाएं सिलबट्टे की जगह मिक्सी, हाथ से कपड़े धोने के बजाए वाशिंग मशीन और चहल कदमी की जगह एक्सरसाइज मशीनों का इस्तेमाल कर रहीं हैं। जिस कारण महिलाओं को स्वस्थ रहने में बहुत बाधाएं आती हैं। योग करने से शरीर स्वस्थ रहेगा और कई बीमारियों से दूर भी रहेंगे। योग से तन के साथ साथ अपने मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं। 

योगाभ्यास के साथ ही उन महिलाओं को समृद्ध किया गया जो अपने परिवार में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती है। आज की युवा पीढ़ी जो की हमारे स्वस्थ्य भारत का स्तंभ है उनको भी योग की महत्ता समझाई गई। निधि सिंह (योग आचार्य) ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर अंशिका त्यागी, सरगुन कलसी, शैरवी सिंह, सुमन सिंह, तनिषी वर्मा, नव्या जोशी, ऋषिमा जोशी, रिया जोशी, भानवी सिंह, वंदित मायर, अभिनव त्यागी, रेनू जोशी, डॉ. शालिनी दत्त आदि उपस्थित रहे। दो दिवसीय योग जागरूकता के अंतिम दिन 21 जून को योग के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन रेल विहार सोसाइटी में किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ