Pages

यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं ने बढ़ाई शान, प्रिंस ने किया टॉप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने जारी किया। 10वीं की परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 88.18 प्रतिशत रहा है। इस बार के परिणाम में फिर से बालिकाओं ने बाजी मारी है। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल (अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर) ने हाई स्कूल में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा ने बाजी मारी है। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।



लखनऊ में बाल गाइड के विकास वर्मा को मिले सबसे ज्यादा अंक 

लखनऊ में बाल गाइड के विकास वर्मा को 93.5 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर ब्वॉयज शाखा के अभिनव दुबे ने 92℅ अंक हासिल किए हैं। बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर गर्ल्स शाखा की रोहिणी ने 91.16℅, तान्या ने 91%, लक्ष्मी ने 90.6℅, निशी पाल ने 90.8℅, मुद्रिका ने 90.5℅ और तनु ने 90.1℅ अंक हासिल किए हैं। एसकेडी अकादमी के शिवांश बाजपेई को हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक मिले हैं। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के युवराज सिंह को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

प्रथम स्थान : प्रिंस पटेल

प्रतिशत : 97.67

प्राप्त अंक : 586

विद्यालय : कानपुर नगर...


दुतीय स्थान : संस्कृति ठाकुर

प्रतिशत : 97.50

प्राप्त अंक : 585

विद्यालय : सरस्वती विद्यामंदिर मुरादाबाद...


तृतीय स्थान : किरण कुशवाहा

प्रतिशत : 97.50

प्राप्त अंक : 585

विद्यालय : शिवाजी इंटर कालेज कानपुर नगर


टॉपर्स की लिस्ट

पहला स्थान - प्रिंस पटेल - 586 (97.67%)

 2 स्थान- संस्कृति ठाकुर- 585 (97.50%)

 2 स्थान- किरण कुशवाहा- 585 (97.50%)

 3 स्थान- अनिकेत शर्मा- 584 (97.33%)

 4 स्थान - पलक अवस्थी- 583 (97.17%)

4 स्थान- आस्था सिंह- 583 (97.17%)

5वां स्थान- एकता वर्मा- 582 (97.00%)

 5वां स्थान- अथर्व श्रीवास्तव- 582 (97.00%)

 5वां स्थान- नेंसी वर्मा- 582 (97.00%)

5वां स्थान- प्रांशी द्विवेदी- 582 (97.00%)

6वां स्थान- शीतल वर्मा- 581 (96.83%)

 7वां स्थान- इशिता वर्मा- 579 (96.50%)

 7वां स्थान- कशिश यादव- 579 (96.50%)

7वां स्थान- हर्षिता वर्मा- 579 (96.50%)

8वां स्थान- अजय प्रताप सिंह- 578 (96.33%)

8वां स्थान- राज यादव- - 578 (96.33%)

8वां स्थान- ओमशी सिंह- 578 (96.33%)

8वां स्थान- अंजलि चौहान- 578 (96.33%)

8वां स्थान- आशुतोष कुमार- 578 (96.33%)

9वां स्थान- शिवा- 577 (96.17%)

9वां स्थान- अनुप्रिया जैन- 577 (96.17%)

9वां स्थान- रोशनी निशाद - 577 (96.17%)

10वां स्थान- अभय पटेल - 576 (96.00%)

10वां स्थान- हर्षिता सिंह - 576 (96.00%)

10वां स्थान- आस्था तिवारी - 576 (96.00%)

 10वां स्थान- निष्ठा यादव - 576 (96.00%)

 10वां स्थान- अंशु यादव - 576 (96.00%)


यूपी बोर्ड में इस बार इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई। इसके बाद सात मई तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ