📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल : प्रभारी मंत्री को गिनाईं समस्याएं, सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र

लखनऊ। कलेक्ट्रेट में लखनऊ के प्रभारी मंत्री व विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने राजधानी के व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानी। बैठक में राजधानी के प्रमुख व्यापारी एवं उद्योग संगठन शामिल हुए। इसके साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी पूर्वी, डिप्टी डायरेक्टर जिला उद्योग केंद्र एवं डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन जीएसटी भी मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के व्यापारियों की समस्याएं बताते हुए कहाकि जिन व्यापारियों ने पानी का कनेक्शन नहीं लिया हैं उनसे जलकर ना वसूला जाए और कमर्शियल हाउस टैक्स की दरें उचित की जाए। उन्होंने प्रदेश में ई कॉमर्स के लिए नीति बनाने, विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर अंकुश लगाने, व्यापारी नीति आयोग के गठन, स्टेट जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन की मांग भी उठाई और मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र प्रभारी मंत्री को सौंपा। प्रभारी मंत्री ने बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में विभिन्न व्यापार मंडल एवं उद्योग संगठन के पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महामंत्री विजय कनौजिया, सदर बाजार के अध्यक्ष अखिल ग्रोवर, खुर्रम नगर के अध्यक्ष उमेश सनवाल, चेयरमैन राजाराम रावत, रहीम नगर मार्केट के अध्यक्ष मशीउज्ज जमा गांधी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, व्यापारी नेता श्याम सुंदर अग्रवाल ,विवेक श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सहित विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें