📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

चरित्र व गुणों की गाथा है भगवान की लीला - आचार्य शिवम शुक्ला

लखनऊ। सहारा स्टेट जानकीपुरम में स्थित सामुदायिक केंद्र में चल रही श्रीरामकथा के दूसरे दिन मंगलवार को आचार्य शिवम् शुक्ल ने यह बताया की भगवान की लीला, चरित्र व गुणों की गाथा है। इसके श्रवण और कथन के प्रति हमेशा एक नवीनता का भाव बना रहता है। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के चरित्र में प्रदर्शित त्याग और तपस्या की बातों को निरंतर श्रवण करते रहने से सुनने वाले के अंदर भी ऐसे ही महान गुणों का समावेश हो जाता है। इस अवसर पर एमएलसी व भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद खूशबूराखी मिश्रा, युवा भाजपा नेता दीपक मिश्रा सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। आयोजक दीपक मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन कथा विश्राम के बाद सभी के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें