Pages

अंडर 14 (बालिकावर्ग) में kvs Rdso और अंडर 17 में अलीगंज ने जीती हैण्डबाल प्रतियोगिता

लखनऊ। केन्द्रीय विद्यालय आर डी एस ओ, लखनऊ में शनिवार को चार दिवसीय बालिका वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में छह विद्यालयों – के वि एन ई आर बरेली, के वि अलीगंज, के वि फैजाबाद, के वि जे आर सी बरेली, के वि रायबरेली और के वि आर डी एस ओ लखनऊ की कुल 9 टीमों ने भाग लिया.कुल 110 बालिकाओं ने चार दिन के वि आर डी एस ओ लखनऊ में अपना सुनहरा समय बिताया। इनके साथ इनकी सुरक्षा के लिए विभिन्न विद्यालयों से कुल 15 अनुरक्षक भी आए थे




सभी टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन प्रस्तुत किया। अंडर14 फाइनल के वि आर डी एस ओ लखनऊ और के वि अलीगंज के बीच जोरदार मुकाबला हुआ जिसमे के वि आर डी एस ओ ने अलीगंज प्रथम पाली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया



विद्यालय क्रीड़ा अध्यापिका पूनम यादव ने बताया की अंडर 17 का फाइनल के वि अलीगंज और के वि जे आर सी बरेली के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के मध्य कांटे की टक्कर हुई जिसके परिणाम स्वरूप के वि अलीगंज प्रथम पाली ने के वि जे आर सी बरेली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।



विद्यालय क्रीड़ा अध्यापिका पूनम यादव ने बताया की विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने विजेता टीमों को ट्राफ़ी प्रदान किया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सभी का उत्साहवर्धन किया 

विद्यालय के उपप्राचार्य अजय शंकर शुक्ल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अंजू अरोड़ा (प्रधान अध्यापिका) योगेश पाण्डेय, ऋतु सिंह, डॉ आर पी त्रिपाठी, सुमंतस्वरूपम, एस एम त्रिपाठी आदि इस समारोह में उपस्थित रहे|

मंच संचालन डॉ के पी सिंह एवं एच एन दुबे ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ