एजेंसी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज एक विशेष सावधि जमा उत्पाद बड़ौदा तिरंगा जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा की जो उच्च ब्याज दरें प्रदान करती है। बड़ौदा तिरंगा जमा दो अवधियों के लिए उपलब्ध हैं - जो 444 दिनों के लिए 5.75% प्रति वर्ष और 555 दिनों के लिए 6.00% प्रति वर्ष की ब्याज दरें प्रदान करती है। यह योजना 16 अगस्त को खुलेगी और 31 दिसंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी और रु. 2 करोड़ रुपये से कम की खुदरा जमा राशियों के लिए लागू होगी। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% प्रति वर्ष की अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान की जाएगी, जबकि गैर-प्रतिदेय जमा राशियों पर 0.15% प्रति वर्ष अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा.
Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍


0 टिप्पणियाँ