Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर अलग अलग बाजारों में संगठन के पदाधिकारियों ने किया। विकास नगर स्थित भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी से देश हित में कार्य करने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रमेश यादव, प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता लल्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, सुरेश चंद जायसवाल, जितेंद्र सिंह, अजय अवस्थी बंटी, प्रदेश मंत्री विजय शंकर गुप्ता, सुफियान अंसारी, बब्बू अंसारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज साहू, लखनऊ जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, लखनऊ नगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

इसके साथ ही भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री यादवेंद्र सिंह गब्बर, जिला महामंत्री आशुतोष खरे, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा चिनहट में, लखनऊ नगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद, प्रभारी संतोष तिवारी, जुल्फीकार अहमद, कपिल रस्तोगी, सुनील वर्मा, शहीद अहमद, वसीम अहमद, अतुल श्रीवास्तव, अतीक अहमद, मोहम्मद जफर, नजमुल हक, अजय सोनी और उनके सहयोगियों द्वारा प्रीति नगर भरत नगर में ध्वजारोहण किया गया।
नगर महामंत्री मोहम्मद महफूज और उनके सहयोगियों ने कैम्पवल रोड ठाकुरगंज में, मिल रोड एवरेडी में प्रदेश उपाध्यक्ष व लखनऊ नगर महामंत्री अजय अवस्थी बंटी, डॉ. जितेंद्र सिंह, वीपी सिंह, प्रभुनाथ गौर, सत्य मान पाण्डेय, संतोष वर्मा, सुमित शर्मा, रामगोपाल गौतम, बृजेंद्र मिश्रा, सतीश शर्मा, मनोज कश्यप एवं उनके सहयोगियों ने ध्वजारोहण किया।
मालवीय नगर में अध्यक्ष महेश उपाध्याय, ललित, विजय मोतियानी, सुनील अवस्थी, भीखमपुरवा पेपर मिल में ताज खान, रेहान आलम, रवि शंकर वर्मा, पप्पू खान, छेदीलाल, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद रजी, हाफिज रईस, बिजनौर में पप्पू यादव, चंद्र भूषण ओझा, हंस खेड़ा पारा में राकेश यादव, राजू यादव, तीरथ राम यादव, खदरा में महेंद्र सिंह गौर, बब्बू अंसारी, सूफीयान अंसारी, सर्वेश चौहान, मल्हौर में अध्यक्ष विभोर मिश्रा, कोषाध्यक्ष अय्यूब, महामंत्री कुलदीप कुमार मिश्रा, मोहम्मद सगीर, डंडईया बाजार सब्जी मंडी महानगर में हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, रितेश गुप्ता, मोहम्मद जहीर हाफिज, सिराज अहमद, राम अवतार सोनी, दुर्गेश गुप्ता, सुनील जायसवाल, आशीष जायसवाल, सनी गुप्ता, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद नईम, शिव बालक गुप्ता, संजय गुप्ता, अशफाक अंसारी मदनी अंसारी, नीरज साहू, नूरुल अहमद, मुस्ताक अहमद, गुड्डू गुप्ता एवं सहयोगियों द्वारा झंडारोहण किया गया। डंडईया बाजार व्यापार मंडल के 21 वरिष्ठ व्यापारी पदाधिकारियो को सम्मानित भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ