Pages

बोरा इंस्टीट्यूट : स्टूडेंट्स ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

लखनऊ। हर-घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के दौरान वाहनों पर राष्ट्रध्वज लहरा रहा था। वाहनों पर सवार छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम्, भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लोगों को हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर सीतापुर रोड स्थित बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज (नर्सिंग कॉलेज) के छात्र-छात्राओं ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। कॉलेज की निदेशिका बिन्दू बोरा ने भारत की शान तिरंगा को दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी को तिरंगा झण्डा संहिता की जानकारी दी और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर 13 से 15 अगस्त के मध्य राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। बिंदू बोरा ने कहा कि हर देशवासी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराए। तिरंगा ध्वज लहरा कर भारत के अभिमान को महसूस करेंगे। कोई भी घर तिरंगा से वंचित न रहे इसके लिए हर घर में तिरंगा लगवाकर लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। इसके लिए बढ़-चढ़कर आप लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। 
यह तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर सीतापुर रोड होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम, मामा चौराहा, भवानी बाजार चौराहा एवं भिठौली क्रासिंग होते हुए वापस कॉलेज पहुचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारों एवं देशभक्ति के गीतों के माध्यम से आम जनता को अपने घरों में झण्डा लगाने के लिए जागरुक किया।इस दौरान विवेक सिंह, सचिन छारी, शोएब खान, रविन्द्र कुमार गुप्ता, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य अध्यापकगण व कॉलेज स्टॉफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ