Pages

बेसहारा पशुओं से आप भी हैं परेशान तो यहां करें शिकायत, आज से इन इलाकों में चलेगा अभियान

लखनऊ। नगर निगम शहर में बेसहारा पशुओं के नियंत्रण के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाएगा। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल के सहयोग से 23 अगस्त से 08 सितम्बर तक जोनवार अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान बेसहारा पशुओं की बढ़ती हुईं जनसंख्या, उनसे होने वाली दुर्घटनाओं तथा विगत दिनों में अधिक संख्या में प्राप्त शिकायत के क्रम में चलाया जाएगा। अभियान में सड़कोें पर विचरण करने वाले गाय, भैंस, सांड इत्यादि को पकड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले नागरिक नगर निगम कंट्रोल रूम नं. 9151055671, 9151055672, 9151055673 पर आवारा पशु सम्बंधित शिकायतें नोट करा सकते हैं, जिनको अभियान के माध्यम से निस्तारित करवाया जायेगा। जोनवार गठित टीम दोपहर 2:30 बजे से 6:00 बजे तक अभियान चलाएगी। जोन 4 में 23 व एक सितंबर, जोन 6 में 24 अगस्त व 02 सितंबर, जोन 3 में 25 अगस्त व 3 सितंबर, जोन 1 में 26 अगस्त, जोन 5 में 27 अगस्त व 5 सितंबर, जोन 2 में 29 अगस्त व 6 सितंबर, जोन 7 में 30 अगस्त व 7 सितंबर व जोन 8 में 31 अगस्त व 8 सितंबर को अभियान चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ