Pages

अमित कुमार सिंह बने मिशन मोदी अगेन पीएम के नगर अध्यक्ष

लखनऊ। मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के सौजन्य से मां भारती के सच्चे सेवक "मोदी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्मी वेलफेयर हाउसिंग आर्गनाइजेशन वृन्दावन सेक्टर आठ में आयोजित कार्यक्रम में मिशन मोदी अगेन पीएम के लखनऊ महानगर संयोजक अमित कुमार सिंह को लखनऊ महानगर अध्यक्ष की कमान सौपी गयी। इसकी घोषणा राष्ट्रीयअध्यक्ष राम गोपाल काका ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और मां भारती के लाल शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वंदेमातरम गीत से मां को नमन किया गया। भारत के विकास के लिए अलग अलग आयामो जैसे गौ रक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण  खेलकूद, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि ग्यारह आयामों के विभिन्न पहलुओ पर आधारित कार्यो को फिल्म के जरिए उपस्थित लोगो को बताया गया। 

पीएम द्वारा किये गये कार्यो से भारत को विदेशो में मिले सम्मान को छोटी छोटी डाक्यूमेंट्री के जरिये प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने कहाकि देश में सत्ताइस राज्यो मे पांच लाख से भी ज्यादा कार्यकर्ता मिशन मोदी अगेन पीएम के लिए कार्य कर रहे है। लखनऊ महानगर के सभी 110 वार्डो में ग्यारह-ग्यारह की टीम में काम  करके संगठन को मजबूत करना है। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहाकि प्रधानमंत्री के कारण ही साधारण महिला भी देश की राष्ट्रपति बनने का सपना देख सकती है और उस पद तक पहुंच भी जाती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मौके पर राकेश गुप्ता, डा. मिथिलेश पाण्डेय, ओंकारेश्वर,  रीता मित्तल, कमलेश कुमार गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी एडवोकेट, पुनीता भटनागर, ज्योति किरन रतन, आशा राय, मोनिका सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ