Pages

लेवाना होटल अग्निकांड : व्यापारी नेताओं ने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर की ये मांग

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में संगठन एवं होटल रेस्टोरेंट एसोशिएशन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। 

प्रतिनिधिमंडल ने शिवपाल सिंह से कहाकि लेवाना होटल अग्निकान्ड एक हादसा है, जिसे क्राइम का रूप दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ व्यापारी नेता स्वर्गीय तीरथ राम अग्रवाल के पुत्र होटल लेवाना के मालिक सुमेर अग्रवाल के दोनों पुत्रों एवं उनके मैनेजर को जेल भेज दिया गया है, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से इस संकट की घड़ी में उद्यमी, व्यापारी समाज की मदद करने की अपील की। अजय त्रिपाठी मुन्ना व रितेश गुप्ता ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव ने आश्वासन दिया है कि वह हर सम्भव मदद करेगे और इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, शैलेन्द्र गुप्ता, सुरेश जयसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, अनुज साहू, पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बन्टी, डा. जितेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला महामंत्री आशुतोष खरे, महानगर अध्यक्ष सैय्यद फुरकान अहमद, महासचिव महफूज खान, हरीश मालानी, मोहम्मद सुफियान, महेंद्र सिंह गौड़, श्रीकांत वर्मा, राजू यादव, तीरथ राम यादव, वीपी सिंह, रेहान आलम, मो. मुस्ताक, मो.मुख्तार, उमेश शुक्ला, होटल रेस्टोरेंट एसोशिएशन के नेता मुकेश अग्रवाल, मनोज कश्यप, संतराम, सीमेंट डीलर एसोशिएशन के प्रदेश महासचिव मनीष मोदी सहित अन्य समाजसेवी व व्यापारी नेता शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ