Pages

डंडईया बाजार के व्यापारियों ने खींची लक्ष्मण रेखा

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की प्रमुख इकाई डंडईया बाजार के व्यापारियों ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लक्ष्मण रेखा खींच कर हद को तय किया। सड़क के दोनों ओर 8 फीट का फुटपाथ छोड़ा गया ताकि आवागमन एवं वाहन पार्किंग में कोई समस्या न हो और व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि हो। इस कार्य से बाजार का स्वरूप भी निखर गया जिसमें क्षेत्रीय चौकी प्रभारी व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता लल्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, सुरेश चंद जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष जहीर, सुनील जयसवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ