Pages

भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करें व्यापारी - संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के कोर कमेटी सदस्यों एवं मंडल प्रभारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी वर्ग को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करना पड़ेगा। भ्रष्टाचार के लिए समर्पण करने के बजाए संगठन शक्ति और सरकार शक्ति की मदद से उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है और देश में मोदी सरकार है जहां पर भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में हम अपने संगठन की मदद से प्रत्येक व्यापारी को भ्रष्टाचार रहित कार्य करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और यदि बीच में कोई बाधा आती है तो हम उसको मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। आवश्यकता दृढ़ संकल्प शक्ति की है और इसके लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आज से कमर कस करके तैयार हो रहा है। अक्टूबर में व्यापारी अधिवेशन आयोजित किये जाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

संदीप बंसल ने बैठक में व्यापारी दिवस 3 सितंबर की अभूतपूर्व सफलता और उसके आयोजनों के लिए समस्त प्रदेश पदाधिकारियों व मंडल प्रभारियों को साधुवाद दिया। साथ ही साथ लगभग एक दर्जन जनपदों में जहां पर व्यापारी दिवस का आयोजन बेहतर नहीं हुआ उनको नसीहत और चेतावनी भी दी गई। लगभग 6 निष्क्रिय जनपदों को भी भंग करते हुए एक माह में नई कार्यकारिणी के गठन का अंतिम अवसर दिया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा व्यापारी दिवस सरकारी तौर पर आयोजित करने पर सहमति व्यक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। वहीं लेवाना होटल अग्निकांड में लगभग दो दर्जन सरकारी अधिकारी कर्मचारियों पर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही किए जाने पर भी आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व गोरखपुर मंडल प्रभारी उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रयागराज मंडल प्रभारी व युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद बेग, महिला की प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन भसीन, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, प्रभारी अश्वन वर्मा, बस्ती से राधेश्याम कमलापुरी, देवीपाटन से जगदीश रायतानी, झांसी मंडल प्रभारी सिदूधू शिवहरे, बछरावां रायबरेली मंडल से चन्द प्रकाश गुप्ता, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, चंदोसी से प्रेम ग्रोवर, बरेली मंडल से सत्यपाल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ