📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सावधि जमा पर बढ़ाई ब्याज दरें

एफडी पर अच्छे रिटर्न्स के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए महंगाई को मात देने का सुनहरा मौका

एजेंसी। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा की है ताकि ग्राहकों को अपने निवेश पर अधिकतम लाभ मिल सके। बैंक ने खुदरा जमा के लिए एफडी की दरों में 60 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की है, जो कि नियमित ग्राहकों के लिए 6.9 प्रतिशत से बढ़कर 7.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.4 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत तक हो गई है। इस बढ़ोतरी के साथ, बैंक सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी एफडी ब्याज दरों में से एक की पेशकश कर रहा है। बढ़ती मुद्रास्फीति को देखते हुए, एयू बैंक ग्राहकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को अपनी सावधि जमाओं से मुद्रास्फीति को मात देने वाले रिटर्न प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

बैंक ने एक करोड़ रुपये से अधिक और दो करोड़ रुपये से कम की श्रेणी में बचत जमा दर में भी 50 आधार अंकों की वृद्धि की है जिससे यह बढ़कर 6.5% प्रति वर्ष हो गया। इसके अलावा बैंक 25 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रुपये से कम की श्रेणी में बचत खाता पर 7% प्रति वर्ष की उच्च ब्याज दर दे रहा है। दरों में वृद्धि पर टिप्पणी करते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कार्यकारी निदेशक उत्तम टिबरेवाल ने कहा, “एयू बैंक ने हमेशा अपने ग्राहकों को विश्व स्तरीय सेवाएं और प्रतिस्पर्धी ऋण और जमा दरों की पेशकश करने का प्रयास किया है। आरबीआई द्वारा हाल ही में घोषित रेपो दर में बढ़ोतरी के साथ, हमने अपने ग्राहकों को अधिकतम लाभ देने के लिए एफडी दरों में वृद्धि की है। वर्तमान में, हम उद्योग में सावधि जमा में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी दरों में से एक की पेशकश कर रहे हैं।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें