Pages

शिखर सम्मान से नवाजे गए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता

लखनऊ। निराला नगर स्थित एक होटल में महानगर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले शिखर सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर अतिथि भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा, लखनऊ उत्तर विधानसभा के विधायक डा. नीरज बोरा को संयोजक अभिषेक खरे, सह संयोजक मनीष गुप्ता, विजय शर्मा, विमर्श कुमार रस्तोगी ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, राम दरबार प्रतीक चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि विगत कई वर्षों से जुड़े सम्मानित 80 व्यापारी कार्यकर्ता को शिखर सम्मान से सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहाकि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर इकाई ने लखनऊ के बड़े से लेकर छोटी बाजारों तक अपनी पकड़ बनाते हुए संगठन को एक मजबूती देने का कार्य किया है। जिससे व्यापारी जुडकर अपनी समस्याओं का निस्तारण प्रकोष्ठ के माध्यम से कर सकता है। 450 से अधिक बाजारों को संगठित कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया गया है। 
नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहाकि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को एक नई दिशा दी है जो आज इन सम्मानित व्यापारी कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर मुझे दिख रहा है। जिन्होंने पार्टी के नैतिक मूल्यों, सिद्धांतो तथा योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्य किया है। छोटे से बड़े व्यापारी आज भयमुक्त, सुरक्षित महसूस व्यापार कर रहा है आज किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं हो सकता है सरकार की कानून व्यवस्था इसको लेकर बहुत सख्त हैं। 

विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के कार्यकताओं को शिखर सम्मान से सम्मानित किया। जिसमें मनोज सिंह, अनुराग साहू, रवि यज्ञवानी, मनीष सिंह, हिमांशु गुप्ता, वीशू गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनय शुक्ला, बंटी अबरोल, गौतम आहूजा, सचिव रस्तोगी, रविन्द्र गुप्ता, अनुज गुप्ता, अंकित पांडेय, सर्वेश गुप्ता, शरद श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सत्यपाल सिंह, राजेन्द्र दुआ, अजय अग्रवाल, अनिल शोभा, अरविंद सिंह, मनविंदर सिंह, प्रियंक गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, डा. राजकुमार वर्मा, विनोद महेश्वरी, अमरनाथ अग्रवाल, अनूप मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, जय गुप्ता, रविन्द्र नाथ रस्तोगी, राजन रस्तोगी, लोकराम अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उमेश वर्मा, ओपी सिंह, सुनील कपूर, सतीश अग्रवाल, विक्की सिंह, विभोर जैन, नीरज जौहर, विनोद शुक्ला, जितेन्द्र सिंह चौहान, गौरव महेश्वरी, पंकज अग्रवाल, सौरभ टंडन, राजेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राहुल गुप्ता, राजेश कश्यप, सुनील वैश्य, अनिल वरमानी, नवीन अरोड़ा, अभिताभ श्रीवास्तव, देवेन्द्र गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा, हरिश्चन्द्र अग्रवाल, अजय कुमार पिपलानी, राजकुमार भगवानी, सूचित टंडन, ऋषि कपूर, आलोक अग्रवाल, अनूप बागरिया, अनूप गुप्ता, गीत गोपाल गुप्ता, सुरेश कुमार, संतोष त्रिपाठी, तेजिंदर सिंह, नितिन गुप्ता, विजय निवारण, सोहेल हेडर अल्वी, शेखर श्रीवास्तव, ऋषि मेहरा, नितिन श्याम को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ