Pages

बाल निकुंज : स्टूडेंट्स व टीचर्स ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ

लखनऊ। संविधान दिवस के अवसर पर बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कालेजेज की सभी शाखाओं में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने संविधान प्रस्तावना का सादर उच्चारण कर शपथ ली। कालेज कोआडिर्नेटर सुधीर मिश्रा ने संविधान को सवोर्परि बताते हुए कहाकि हम किसी भी दशा में इसका अनादर नहीं कर सकते। संविधान हमारी रीढ़ की हड्डी के समान है जिस पर पूरा देश निर्भर करता है। संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद एवं बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के निर्देशन में संविधान निर्मात्री कमेटियों के माध्यम से संविधान रूपी अमूल्य रत्न जो स्वतंत्र भारत को प्राप्त हुआ है उसका हम सभी देशवासियों को पालन करते हुए शतत् सम्मान देते रहना होगा, तभी हम भारत देश की सच्ची सेवा कर पाने में समर्थ हो पायेंगे।                                                                  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ