📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

फीनिक्स पलासियो : गौरव कपूर के स्टैंड-अप परफॉर्मेंस ने वीकेंड को बनाया हंसी ठहाकों से भरपूर

एजेंसी। शुक्रवार की रात फीनिक्स पलासियो में पहुंचे शॉपर्स के लिए जी भर हंसने और ठहाके लगाने के लिए थी। मौका था, ओपन माइक सेशन में मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव कपूर के परफॉरमेंस का। गौरव अपने गज़ब के सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं।

जैसा कि उम्मीद थी, फीनिक्स पलासियो में मौजूद 1100 से अधिक शॉपर्स को गौरव ने अपनी हास्य कला से रोमांचित कर दिया। मॉल में मौजूद शॉपर्स के लिए यह अवसर था, अपने रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर, दिल खोलकर हंसने का। दर्शकों के बीच से बार-बार उठने वाले ठहाकों और गौरव के प्रफुल्लित करने वाले चुटकुलों ने इस कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बना दिया।

इस रोमांचक और प्रफुल्लित कर देने वाले परफॉरमेंस की गवाह बनने वाली प्रिया जैन ने कहा, "मैं वास्तव में स्टैंड-अप कॉमेडी शो बहुत पसंद करती हूं और फीनिक्स पलासियो टीम को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमें इस तरह के एक अद्भुत कार्य्रकम का हिस्सा बनने का अवसर दिया।" संदीप मथुरिया, जिन्होंने अपनी पत्नी के साथ प्रदर्शन देखा, उन्होंने कहा, "वीकेंड शुरू करने का इससे बढ़िया क्या तरीका होगा कि गौरव ने हमारे आसपास के कैरेक्टर्स से जुड़े मजेदार चुटकुले सुनाए, हमने इस कार्यक्रम में आकर बेहद ही मनोरंजक समय बिताया।"

फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, संजीव सरीन ने इस आयोज के बारे में बात करते हुए कहा, "आज की भागदौड़ वाली व्यस्त जिंदगी में निश्चित तौर पर ह्यूमर जिंदगी की बहुत बड़ी जरूरत है। स्टैंड-अप कॉमेडी हमारे जीवन की कई हास्यपूर्ण स्थितियों के रोमांचक अनुभव की याद दिलाती है। इस स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य, हमारे पैट्रन शॉपर्स को एक हंसी-ठहाकों से भरपूर माहौल प्रदान करना था।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें