Pages

नहीं कटेगा केक, कुछ इस अंदाज में मनेगा केंद्रीय राज्यमंत्री का जन्मदिन

लखनऊ। 25 जनवरी को नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का' के प्रणेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर अपना जन्मदिन मनाएंगे। नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का' के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि हम सब आज से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री चाहते हैं कि उनके जन्मदिन पर जगह-जगह केक न काटे जाएं। बल्कि उनके जन्मदिन के मौके पर कम से कम 2500 स्थानों पर नशामुक्त पदयात्रा, नशामुक्त दीप यात्रा और नशामुक्त प्रभात फेरी निकाली जाए। देश वासियों को नशे के दुष्प्रभाव बताये जाएं। लोगों को आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प कराया जाए।

उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन अनोखे तरीके से उनका जन्मदिन मनाया जाए। 24 जनवरी की शाम जगह-जगह नशामुक्त दीप यात्रा निकाली जाए। 25 जनवरी को सुबह शहर-गांव हर जगह पदयात्रा, दिन में स्कूलों में संकल्प सभाएं और शाम को दीप यात्रा निकाली जाए। जबकि 26 जनवरी को सुबह अलग-अलग स्थानों पर प्रभात फेरी निकलेंगी और स्कूलों में संकल्प सभाएं होंगी। उनके जन्मदिन पर आमजन को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा। केक में रुपये बर्बाद करने के बजाय नशामुक्त समाज आंदोलन-अभियान कौशल का के कार्यक्रमों में वही पैसा खर्च किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ