Pages

सीएम योगी से मिले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष (हरियाणा), पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब प्रभारी सोमचंद गोयल, उद्योग प्रभारी राजीव बंसल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वार्ता में उद्योग और व्यापार को और उन्नत करने के साथ-साथ पंजाब में पनप रहे खतरनाक वातावरण पर भी चर्चा हुई। 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने दिवंगत पिता पर लिखी पुस्तक साधारण व्यक्ति की असाधारण कहानी मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ को भेंट की। मुख्यमंत्री ने पिताजी के देहावसान पर अफसोस जाहिर करते हुए संदीप बंसल से देश एवं समाज हित में और सक्रिय रूप से कार्य करने को कहा।
सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र भेंट करके स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार का विशिष्ट प्रयास ओडीओपी का मॉडल भेंट किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अति शीघ्र व्यापारी वर्ग के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित किए जाने का आश्वासन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ