📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : अंतरशाखीय कहानी प्रतियोगिता में अमीना व अवनी अव्वल

लखनऊ। बाल निकुंज विद्यालय डे-बोर्डिंग, मोहिबुल्लापुर शाखा में बुधवार को कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं के मध्य अंतरशाखीय कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कालेजेज की सभी शाखाओं से 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बाल निकुंज इण्टर कालेज मोहिबुल्लापुर गर्ल्स विंग की अमीना खान ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह पर कहानी सुनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी शाखा की छात्रा अवनी गुप्ता ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद पर सुन्दर प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल निकुंज विद्यालय डे-बोर्डिंग की प्रधानाचार्या पूर्णिमा सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकायें एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें