📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

वीमेनलीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित

रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस ग्लोबल पार्टनरशिप ने किए आवेदन आमंत्रित

1 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक किए जा सकेंगे आवेदन 

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस ग्लोबल पार्टनरशिप ने वीमेनलीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। फेलोशिप का उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में वीमेन लीडर्स की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। 



फेलोशिप कार्यक्रम के तहत 10 महीनों में 50 उत्कृष्ट वीमेन लीडर्स को सशक्त किया जाएगा, जो जलवायु सहनशीलता, खेल विकास, शिक्षा और आजीविका सृजन में परिवर्तनकारी बदलाव ला रही हैं। फेलोशिप में भाग लेने वाली महिलाएं सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप अपने अभिनव परियोजनाओं पर काम करेंगी। 

फेलोशिप के लिए आवेदन 1 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक किए जा सकते है। यह कार्यक्रम सितंबर 2024 में शुरू होगा और भारत में दो सम्मेलनों के साथ समाप्त होगा।  यह रिलायंस फाउंडेशन और वाइटल वॉइसेस नेटवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दृश्यता और नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें