google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> उत्तरकाशी में बादल फटने से नौ श्रमिक लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

Pages

उत्तरकाशी में बादल फटने से नौ श्रमिक लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

सीएम धामी पहुंचे आपदा नियंत्रण कक्ष,स्वयं संभाला मोर्चा

राज्य में 180 सड़कें हुई बंद, जगह जगह वाहन मलवा में दबे

देहरादून। उत्तराखन्ड में अतिवृष्टि से स्थिति भयावह हो गई। स्थिति की विकरालता के दृष्टिगत चारधाम यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंच कर स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। उत्तरकाशी में बादल फटने से 29 श्रमिक दब गए, जिनमें से 20 श्रमिकों को बचा लिया गया है जबकि नौ श्रमिक लापता हैं जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।


उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं दोनों मंडलों के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। जगह जगह नदी नाले उफान पर आ गए हैं। पूरे राज्य में 180 सड़कें बंद है जिनमें सर्वाधिक 55 सड़कें चमोली में, 35 सड़कें बागेश्वर में और 34 सड़कें रुद्रप्रयाग जिले में बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।

उत्तरकाशी में बड़कोट में सिलाई बैंड के समीप अतिवृष्टि के चलते बादल फट गया जिससे टेन्ट लगाकर रह रहे 29 श्रमिक सैलाब में बह गए और मलवा में दब गए। एनडीआरएफ एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 श्रमिकों को बचा लिया गया जबकि नौ श्रमिक लापता हो गए, जिनमें दो श्रमिकों के दो शव बरामद किए गए हैं। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री ने आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंच कर अतिवृष्टि का जायजा लिया और अधिकारियों के उच्चस्तरीय बैठक की। सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से वर्चुअली स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जनपदों में गर्भवती महिलाओं की डाटा बेस बनाया जाए। सितम्बर माह तक जिन महिलाओं का डिलीवरी होनी है, उनका नियमित अपडेट रखा जाए। प्रसव पूर्व उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। जच्चा और बच्चा की सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रभावी कदम उठाये जाए।


 मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन व दवाओं के प्रबंध का निर्देश दिए हैं। मन्डलायुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। स्थिति की समीक्षा के उपरांत आगे निर्णय लिया जाएगा।क्षमुख्यमंत्री धामी की बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी जुड़े थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ