📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का आज लोकार्पण करेंगे पीएम

डेस्क। पीएम आज 11 बजे उधमपुर से बनिहाल रेलवे प्रोजेक्ट पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद इसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण होगा। ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है। यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। पीएम आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के जरिये जम्मू से श्रीनगर का रास्ता केवल 24 घंटे का रह जाएगा। 



यह है खासियत

कटरा से बनिहाल तक 111 कि.मी. का यह रेल रूट एक नहीं दो नहीं पूरे 55 सुरंगों से होकर गुजरेगा। जिनमें कुछ तो 10 कि.मी. तक लंबी है। यहां 250 किलोमीटर नई सड़कें बनी। गांव जैसे सावलकोट और बक्कल पहली बार सड़क से जुड़े। इस पुल को बनाने में 30,000 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है।



दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे के करीब कटरा से श्रीनगर के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना की कुल लंबाई 272 किलोमीटर है और इसकी लागत लगभग 43,780 करोड़ रुपये है। इसमें 36 सुरंगें और 943 पुल शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें