📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री बने शमील, उपाध्यक्ष सुखदेव

महामंत्री एवं उपाध्यक्ष कल दोपहर 1ः00 बजे कर्मचारियों की लम्बित मांगो/समस्याओं के सम्बन्ध में करेंगे वार्ता।

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक लालबाग नगर निगम, लखनऊ में संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। राम अचल, महामत्री, नगर निगम, कर्मचारी संघ की सडक दुर्घटना में मृत्यु उपरान्त महामंत्री पद के चुनाव किया गया। 


कार्यकारिणी समिति की बैठक में सदस्यों की ओर से कहा गया कि कर्मठ/ईमानदार एवं संस्था/कर्मचारी हितार्थ साथी का महामंत्री पद पर आपसी सहमत पर चुनाव कर सहमति बनाया जाना कर्मचारी/संस्था एवं संघ हित में होगा।

इस पर सदस्यों/पदाधिकारियो ने शमील एखलाक, उपाध्यक्ष का नाम महामंत्री पद के लिये अपना प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में सहमति व्यक्त की। सबका सम्मान करते हुए अध्यक्ष ने महामंत्री शमील एखलाक के नाम की घोषणा की। संरक्षक रामचन्दर यादव, अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित महामंत्री शमील एखलाक को माला पहना कर महामंत्री, पद ग्रहण करने पर बधाई दी।


शमील एखलाक, उपाध्यक्ष के महामंत्री पद ग्रहण करने के उपरान्त रिक्त उपाध्यक्ष पद के लिये अर्जुन यादव, संगठन मंत्री ने सुखदेव यादव के नाम का प्रस्ताव दिया गया जिस पर सभी उपस्थित सदस्यो ने एक स्वर में अपनी सहमति दी। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने सभी की सहमति उपरान्त उपाध्यक्ष पद पर सुखदेव यादव के नाम की घोषणा की। संरक्षक रामचन्दर यादव एवं अध्यक्ष आनन्द वर्मा उपस्थित सभी सदस्यों/पदाधिकारियों ने अपने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुखदेव यादव को माला पहना कर स्वागत किया गया।

नव निर्वाचित, महांमत्री शमील एखलाक एवं सुखदेव यादव, उपाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया गया जिस विश्वास के साथ कर्मचारी/संस्था हित के लिये हमे चुना हैै। हम सभी का विश्वास हमेशा बनाये रखेंगे। उन्होने कहा कि हम सभी ने मिलकर हमेशा कर्मचारी/संस्था हितार्थ कार्य किया गया है और भविष्य में भी निरन्तर करते रहेंगे।

नव निर्वाचित महामंत्री, शमील एखलाक एवं सुखदेव यादव उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि शनिवार को समय दोपहर 1ः00 बजे कार्यालय में नगर निगम, लखनऊ के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी की लम्बित मांगों, समस्या के सम्बन्ध में भी संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आहुत की जायेगी। जिन कर्मचारियों की जो भी लम्बित मांगे/समस्याये हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें