📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सऊदी एयरलाइंस के विमान में निकली चिंगारी, लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टल गया। सऊदी से आए यात्री विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान के बाएं पहिये से चिंगारी और तेज धुआं उठने से हड़कंप मच गया। विमान SV 3112 रात 10:45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था। सुबह 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा, सभी 250 यात्री सुरक्षित है।


यह विमान जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर लौटा था। चिंगारी निकलने की जानकारी पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी। इसके बाद फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर फोम और पानी डालकर स्थिति पर काबू पा लिया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें