नगर निगम कर्मचारियों की लम्बित मांगे / समस्यओं का निराकरण वार्ता के माध्यम से किये जाने हेतु समय एवं तिथि निर्धारित करने के लिए मांग की गई है। नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनियुक्त महामंत्री शमील एख़लाक व उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
महामंत्री की ओर से पत्र में बताया गया है, कि नगर निगम, लखनऊ के उद्यान विभाग, कैटिल कैचिंग विभाग, अभियन्त्रण विभाग, आर० आर० विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मुख्यालय सहित सभी जोनों के कर्मचारियों ने 21.06.2025 को संघ कार्यालय में आकर अपनी लम्बित मांगों / समस्याओं के निराकरण के लिए रखीं हैं।
अब नगर निगम कर्मचारी, संघ लखनऊ कर्मचारियों की लम्बित मांगो / समस्याओं को नगर निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण कराने का अनुरोध किया है।
उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा हमेशा से ही कर्मचारियों एवं प्रशासन के बीच एक पुल के रुप में कार्य करते हुए आया है, जो भी कर्मचारियों की समस्याए संघ को प्राप्त होती है संघ की प्रथम प्राथमिकता होती है, कि वार्ता के माध्यम से ही कर्मचारियों की लम्बित मांगो / समस्याओ को निराकरण कराये जाये। पूर्व में भी संघ एवं नगर निगम प्रशासन के मध्य हुई वार्ता उपरान्त बनी सहमति के अनुसार अनेकों कर्मचारियों की मांगो / समस्याओं का निराकरण कराने में सफलता प्राप्त हुई है।
संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने उम्मीद जताई है, कि भविष्य में भी कर्मचारियों की लम्बित मांगो / समस्याओं का निराकरण वार्ता के माध्यम से ही कराये जाने में सफलता प्राप्त होगी। ताकि उ०प्र० सरकार की मंशा अनुरुप नागरिकों को और अधिक सुविधा नगर निगम का कर्मचारी एवं अधिकारी आपसी सौहार्द /सामाज्य से प्राप्त कराने में सफल हो सके तथा नागरिकों में कर्मचारी/संस्था के प्रति और अधिक विश्वास उत्पन्न हो सके।
संघ की ओर से कर्मचारियों की लम्बित मांगे / समस्यओं का निराकरण वार्ता के माध्यम से किये जाने हेतु समय एवं तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया है।
0 टिप्पणियाँ