📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

रिलायंस ‘फार्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में 88वें स्थान पर

• पहले 100 में LIC भी  

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 88वें नंबर पर पहुंच गई है। कुल 9 भारतीय कंपनियां ने लिस्ट में जगह बनाई है, रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी है। लगातार 22 सालों से रिलायंस ने प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में अपनी जगह कायम रखी हुई है। कोई भी निजी क्षेत्र की भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट बनी नहीं रह सकी है। हालाँकि पिछले वर्ष कंपनी की रैंकिंग 86 थी। लेकिन यह 2021 से 67 स्थान ऊपर चढ़ी है, तब यह 155वें स्थान पर थी।

 


‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग की जाती है। लिस्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की पाँच और निजी क्षेत्र की चार भारतीय कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस के अलावा एलआईसी 95वें, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 127वें, भारतीय स्टेट बैंक 163वें, ओएनजीसी 181वें, एचडीएफसी बैंक 258वें, टाटा मोटर्स 283वें, बीपीसीएल 285वें, और आईसीआईसीआई बैंक 464वें नंबर पर है। 

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,071,174 करोड़ का रिकॉर्ड कंसोलिडेटेड ग्रोस रेवेन्यू दर्ज किया था। जो साल-दर-साल आधार पर 7.1% बढ़ा था। EBITDA भी 2.9% बढ़कर ₹183,422 करोड़ हो गया था। रिलायंस के सभी व्यवसायों जैसे कि ऑयल टू केमिकल, ऑयल एंड गैस, खुदरा और डिजिटल सेवाओं में शानदार वृद्धि दर्ज की थी। वालमार्ट, अमेज़न और स्टेट ग्रिड फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट की पहली तीन कंपनियां हैं। इसके अलावा चाइना नेशनल पेट्रोलियम, सऊदी अरामको और एप्पल जैसी कंपनियों ने पहले 10 में जगह बनाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें