📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ नगर निगम सदन में हंगामा, पक्ष-विपक्ष में नोंकझोंक

 लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा खड़ा हो गया। सपा और कांग्रेस पार्षद सदन के नियम पर सवाल किए और अध्यक्ष से जवाब मांगा। इस पर भाजपा पार्षदों से नोंकझोंक शुरू हो गई।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही वंदे मातरम् के साथ शुरू हुई। सपा पार्षद यावर हुसैन रेशू ने सवाल किया कि बिना पुनरीक्षित बजट के सदन के सामान्य सदन की बैठक बुलाया जाना जायज़ है? इस पर जवाब देते हुए मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि हमनें पुनरीक्षित और सामान्य सदन की बैठक बुलाए जाने के लिए नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखा था, नगर निगम प्रशासन ने सामान्य सदन के लिए अनुरोध किया।

कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने कहा बिना पुनरीक्षित बजट सदन के सामान्य सदन बुलाया जाना उचित नहीं हैं। 

दोनों पक्षों में हंगामा होने के बाद मेयर ने कहा पार्षदों की भी जिम्मेदारी बनती है कि अपना सुझाव दें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें