📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

शिवपुरी कॉलोनी में कुत्तों के झुंड ने महिला पर किया हमला

लखनऊ। लखनऊ में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर है, जहां लगभग 1.25 लाख से अधिक स्वान निवासियों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। 


ताजा मामला इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के शिवपुरी कॉलोनी (कमता) में आवारा कुत्तों के आतंक से महिला दहशत में है। कुत्तों के झुंड ने महिला को दौड़कर नोचा। पूर्व पार्षद आर पी सिंह ने बताया कि शिवपुरी कॉलोनी में कुत्तों के खौफ के कारण बच्चे बूढ़े घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं पिछले दो महीने में लगभग आधा से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। 

आलमबाग, गोमती नगर, इंदिरा नगर और राजाजीपुरम जैसे इलाकों में झुंड में आक्रामक कुत्ते पार्क में खेल रहे बच्चों और राहगीरों पर हमले कर रहे हैं, जिससे दहशत का माहौल है। नगर निगम नसबंदी (75% से अधिक सफलता का दावा) और टीकाकरण कर रहा है, फिर भी हिंसक हमलों की शिकायतें जारी हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें