📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

यूपी में 3 मार्च को छुट्टी, स्कूल, दफ्तर रहेंगे बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अपनी विदेश यात्रा से लौटते ही 2, 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। 2 मार्च को होलिका दहन है। 3 मार्च को संभावित अवकाश (सरकारी निर्णय के अनुसार) और 4 मार्च रंग वाली होली है। 1 मार्च को रविवार होने के कारण कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकती है। हालांकि 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है और सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।


होली पर बैंक कब रहेंगे बंद?

होली के दौरान बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। 2, 3, 4 मार्च को भी होली के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। 

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग स्टाफ, संविदाकर्मी और सफाई कर्मचारियों को त्योहार से पहले हर हाल में वेतन/मानदेय जारी कर दिया जाए। सीएम के इस फैसले से करीब 17 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या स्थिति?

सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 2, 3 और 4 मार्च को स्कूलों में अवकाश रहेगा। 1 मार्च (रविवार) होने की वजह से बच्चों को भी लगातार 4 मार्च तक चार दिन की छुट्टी मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें