📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

हिंदू युवक से प्रेम संबंध के शक में पिता पर हत्या का आरोप, शव के किए कई टुकड़े

गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर बक्से में मिला किशोरी का शव, ऑनर किलिंग का खुलासा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर बक्से में मिले किशोरी के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान कुशीनगर जिले की रहने वाली 15 वर्षीय बेबी शब्बा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में ऑनर किलिंग की आशंका सामने आई है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार किशोरी के एक हिंदू युवक से प्रेम संबंध होने का परिवार को शक था। इसी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि लड़की के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इस वारदात में मृतका की बहन और बहनोई के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है।

यह खबर भी पढेंÞ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने बेहद क्रूर तरीका अपनाया। शव को बांके से काटकर कई टुकड़ों में किया गया और उन्हें एक बक्से में भर दिया गया। इसके बाद बक्से को ट्रेन में छोड़ दिया गया ताकि पहचान न हो सके। बताया जा रहा है कि शव का सिर अलग स्थान पर फेंक दिया गया था।

यह मामला तब सामने आया जब गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के अंदर संदिग्ध हालत में रखा बक्सा मिला। बक्से से दुर्गंध आने पर रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बक्सा खोला तो उसमें किशोरी के शव के टुकड़े मिले, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान की। इसके बाद परिवार से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

मुख्य बिंदु

  • गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला था बक्सा
  • बक्से में मिले थे किशोरी के शव के टुकड़े
  • मृतका की पहचान कुशीनगर की 15 वर्षीय बेबी शब्बा के रूप में हुई
  • प्रेम संबंध के शक में हत्या की आशंका
  • पिता, बहन और बहनोई पर आरोप
  • पुलिस कर रही विस्तृत जांच

रिपोर्ट: Voice of Capital News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें