📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आज होगी ललित तिवारी की पार्षद पद की शपथ

🚨 हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आज होगी ललित तिवारी की पार्षद पद की शपथ

लखनऊ: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद आखिरकार ललित किशोर तिवारी को नगर निगम में पार्षद पद की शपथ दिलाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे नगर निगम मुख्यालय में उन्हें पार्षद पद की शपथ दिलाई जाएगी।

हाईकोर्ट ने जताई थी नाराजगी

मामले में हाईकोर्ट ने पहले ही नाराजगी जाहिर की थी। कोर्ट ने आदेश के बावजूद ललित तिवारी को शपथ न दिलाए जाने को गंभीरता से लेते हुए इसे अवमानना की श्रेणी में माना था।

सुनवाई के दौरान अदालत ने लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की थी।

मेयर के अधिकार सीज करने का निर्देश

अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए निर्देश दिया था कि जब तक ललित किशोर तिवारी को शपथ नहीं दिलाई जाती, तब तक मेयर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज रहेंगे।

हाईकोर्ट के इस कड़े रुख के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया।

समर्थकों में खुशी की लहर

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण को लेकर नगर निगम की ओर से आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है। फैसले के बाद ललित तिवारी के समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें